मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: कटरा। एक संवाददाता। बागमती नदी के जलस्तर में रविवार दोपहर से देर शाम के बीच करीब दो से ढाई फीट की वृद्धि हुई। इससे एक बार फिर बकुची में बागमती नदी पर बने पीपा पुल से वाहनों का परिचालन ठप हो गया। दोपहर बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से पीपा पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग पर पानी चढ़ गया। बकुची कॉलेज से चौक तक मुख्य सड़क पर भी पानी चढ़ने से राहगीरों को आने जाने में कठिनाई हुई। इधर, सोनपुर गांव के निकट टूटी सड़क पर ग्रामीणों के द्वारा चचरी पुल बनाकर आवागमन चालू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- VIDEO: देखिए बिहार में कैसे 40 लोगों से भरी नाव बागमती नदी में पलटी, बड़ा हादसा टला यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बभनगामा-अतरार घाट तक सड़क से आवागमन शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...