मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नजर ने नजर से बात कर ली, रहे दोनों खामोश और बात कर ली...। वाकिफ नहीं है वो अपनी नजर से, ये राज पूछो किसी बर्बाद शहर से...। रविवार को कुत्बी ब्रदर्श की मदमस्त आवास और कव्वाली के तरानों के साथ शहरवासी भी झूमते रहे। सूफियाना संगीत की इस यादगार शाम ने मुजफ्फरपुर के सांस्कृतिक जीवन में एक विशेष छाप छोड़ी और उपस्थित श्रोताओं को संगीत एवं आध्यात्मिकता के अद्भुत संगम का अनुभव कराया।मझौलिया स्थित एक होटल में रविवार को विश्व प्रसिद्ध कुत्बी ब्रदर्स की सूफियाना कव्वाली ने समां बांध दिया। विश्व प्रसिद्ध कव्वाल कुत्बी ब्रदर्स (इदरीस कुत्बी, इनके दो पुत्र अरशद कुत्बी, अदनान कुत्बी) के शानदार सूफियाना कव्वाली कार्यक्रम ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भावपूर्ण गायकी, आध्यात्मिक स...