मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर विधायक रंजन कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना एक माह का वेतन दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें सहयोग राशि का पत्र सौंपा। यह जानकारी नगर विधायक के निजी सचिव आशीष श्रीवास्तव ने दी।इसके साथ नगर विधायक ने मुजफ्फरपुर शहर की यातायात और आधारभूत संरचना से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि शहर के अघोरिया बाजार और कलमबाग चौक पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। इन दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर जरूरी है। वहीं, सतपुरा गुमटी पर आरओबी की मांग भी उठाई।सदर अंचल हो गठित :विधायक ने मुजफ्फरपुर में सदर अंचल के गठन और उसके शीघ्र क्रियान्वयन का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के सामने रखा। ...