मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता नगर विधायक रंजन कुमार ने सोमवार को नारियल फोड़ कर मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत चार वार्डों (संख्या 5, 30, 46 व 48) में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मौके पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सड़क, नाला व अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। नई सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। बुडको द्वारा सड़कों का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...