मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अगले 21 सितंबर को होने वाली निगम बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में शनिवार को नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने सदस्यों को जानकारी दे दी है। एक दिन पहले शुक्रवार को मेयर निर्मला देवी ने बोर्ड की पिछली बैठकों में पारित सभी आदेशों के अनुपालन और उनपर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट (एक्शन टेकेन रिपोर्ट) प्रस्तुत करने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया है। साथ ही मेयर ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा के बाद ही बोर्ड की अगली बैठक पर विचार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...