Muzaffarpur News: नक्सलियों के सौ से अधिक मामलों में दस वर्ष से मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिले के विभिन्न थानों में नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज सौ से अधिक मामलों में आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा चलाने की गृह विभाग से मंजूरी नहीं मिली है। इनमें अधिकतर मामले दस साल से अधिक पुराने हैं। हालांकि जांच के बाद पुलिस इन मामलों में विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट में इन मामले की सुनवाई रुकी हुई है। वहीं, इस वर्ष लगभग आधा दर्जन मामलों में मुकदमा चलाने की गृह विभाग से मंजूरी मिली है। इन मामलों में विशेष कोर्ट में कार्यवाही शुरू हो गई है। नक्सली वारदात के मामले में आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने यूएपीए एक्ट (गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम) के तहत मामला दर्ज किया। इसी एक्ट के तहत आरोपितों पर चार्जशीट भी दाखिल की गई। यूएपीए एक्ट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.