मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। राज्य में नई सरकार के गठन के सौ दिन पूरे होने पर जिले में शनिवार को कार्यक्रम होंगे। डीएम कुमार गौरव ने जिलेवासियों से इसमें भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर पंचायत से लेकर जिलास्तर तक उत्सवी माहौल में कार्यक्रम होंगे। यह आयोजन सभी पंचायतों, महादलित टोलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, जीविका ग्राम संगठनों, प्रखंडों और जिला मुख्यालय पर एक साथ होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ दिन के 11 बजे होगा। जिले के सभी स्थानों पर इसी समय कार्यक्रम शुरू होंगे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसका उद्देश्य सरकार की लोक-कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Ara News: सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कार...