मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। थाना क्षेत्र स्थित एक धार्मिक स्थल के पास प्रतिबंधित मांस मिलने से गांव में दो गुटों के बीच तनाव है। एक गुट के लोगों ने मोतीपुर-ब्रह्मपुरा मार्ग को बांस-बल्ला लगा कर जाम कर दिया। सूचना पर एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी, सीओ तरुण कुमार और मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों गुटों के लोगों को समझा कर शांत कराया। एक गुट के लोगों का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझ कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए इस तरह की हड़कत की है। एसडीपीओ ने बताया कि एहतियातन गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...