मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। टीआरई-4 में आवेदन के लिए रविवार को दो हजार छात्रों के मोबाइल पर डिग्रियां भेजी गईं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गिरिजेश नंदन कुमार ने बताया कि डिग्रियां छपकर आई थीं। उस पर हस्ताक्षर कर छात्रों को भेज दिया गया है। बताया कि आवेदन करने में छात्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसलिए ये डिग्रियां ऑनलाइन भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि जो भी डिग्रियां लंबित हैं, उनका निष्पादन जल्द किया जाएगा। टीआरई-4 और लाइब्रेरियन में आवेदन के लिए विवि में हर दिन छात्रों की कतार लग रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...