मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित एसबीआई के बाहर से दिनदहाड़े हुई दो लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने शनिवार को पीड़ित के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बैंक और उसके आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें संदिग्ध दिखे हैं। इसके आधार पर शातिरों की पहचान की जा रही है। ​सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी की जांच में कुछ संदिग्ध दिखे हैं। पुलिस टीम उनकी पहचान में जुटी है। बता दें कि भगवानपुर के श्रमजीवी नगर निवासी उमेश कुमार सिंह की स्कूटी की डिक्की तोड़ शातिरों ने उससे दो लाख रुपये, बैंक पासबुक व चेकबुक चोरी कर लिया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्कूटी की डिक्की तोड़कर दो लाख रुपये उड़ाए उमेश ने एस...