मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। नरियार गांव के समीप एनएच-27 पर सोमवार को दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने नरियार निवासी कुणाल कुमार, पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नोनिया पहाड़पुर निवासी भास्कर कुमार एवं राजीव रंजन कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने भास्कर कुमार को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। भास्कर कुमार व राजीव रंजन कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरपुर शहर से घर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे बाइक सवार कुणाल कुमार ने ठोकर मार दी।  पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइक जब्त कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...