Muzaffarpur News: दो बाइक की टक्कर में किशोर के मौत, दो घायल
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के दुबहा स्टेशन के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। मृत किशोर दुबहा पंचायत के राजापुर गांव निवासी मो. हलीम का पुत्र मो. युनुस (15) था। हादसे की सूचना पर पहुंचे किशोर के परिजन उसके जिंदा होने की उम्मीद में उसको लेकर सकरा सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। वहीं, घायलों का इलाज दुबहा में ही ग्रामीण स्तर पर कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.