मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के रेवा रोड स्थित एनएच-722 पर अख्तियारपुर के समीप शुक्रवार की रात करीब नौ बजे दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में गबसरा निवासी नारायण पासवान, जैतपुर निवासी संजय कुमार महतो तथा धनुपरा निवासी लखींद्र महतो शामिल हैं। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। नारायण पासवान की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वह पेशे से बिजली मिस्त्री हैं। सूचना पर करजा पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल से एक क्षतिग्रस्त बाइक जब्त की है। थानेदार रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हुए हैं। आवेदन मिलने पर आग...