मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। एनएच 27 पर केवटसा मोड़ के पास रविवार की देर रात शराब के नशे में हंगामा करते बेनीबाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित रमौली निवासी अभिरंजन उर्फ छोटू एवं पिरौंछा निवासी वीरेंद्र उर्फ छपरिया है। बेनीबाद थानेदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हाल ही में छोटू कुमार का हथियार के साथ वीडियो वायरल हुआ था। मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा उसके खिलाफ पूर्व से भी कई मामले दर्ज हैं। वीरेंद्र उर्फ छपरिया के खिलाफ भी थाने में कई प्राथमिकी दर्ज हैं। दोनों पर केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...