मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। अस्पतालों की ओपीडी दो दिन बाद सोमवाार को खुली तो मरीजों की भीड़ लग गई। एसकेएमसीएच से लेकर मॉडल अस्पताल तक सुबह से मरीजों की कतार लगी थी। इस दौरान मॉडल अस्पताल में सर्वर धीमा चलने से पर्चा कटने में परेशानी हुई। एसकेएमसीएच में सुबह 11 बजे बारिश के दौरान कई मरीज भीगते हुए भी ओपीडी के बाहर खड़े रहे। मॉडल अस्पताल में कई लोग थककर जमीन पर बैठ गये। एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए भी लोगों की कतार लगी रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : दो दिन के अवकाश के बाद ओपीडी में मरीजों की भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...