मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। मशरूम हट योजना में करोड़ों के गबन मामले में दो कंपनियों में रुपये ट्रांसफर किए जाने को लेकर एसडीओ पूर्वी आनंद उत्सव के कोर्ट ने बैंक अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। ये रुपये जीविका दीदियों के लोन के थे। इसे जक्ष ग्रेविटी एंड एग्रो एनर्जी व इंपल एग्रो ग्रेविटी कंपनी के बैंक खाता में ट्रांसफर किया गया। बैंक की ओर से इस संबंध में गुरुवार को ठोस जानकारी नहीं दी गई। इस पर एसडीओ पूर्वी के कोर्ट ने इसकी अगली सुनवाई 20 नवंबर तय की।इससे पहले एसडीओ पूर्वी के कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान बोचहां और मुशहरी की जीविका दीदियों के साथ बैंक प्रतिनिधि, जीविका डीपीएम और आरोपित आशुतोष मंगलम की मां भी मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बहरागोड़ा लैम्पस में 400 किसानों के 24.64 ल...