मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी से एक दिन पहले दो अगस्त को सिकंदरपुर सीढ़ीघाट से उज्जैन के महाकालेश्वर जी की शाही पालकी यात्रा निकलेगी। शहर का महाकाल सेवा दल इसबार पांचवीं शाही पालकी शोभायात्रा निकाल रहा है। इसबार की यात्रा में उज्जैन महाकालेश्वर की प्रतिमा का साक्षात दर्शन नगरवासी कर सकेंगे। कोलकाता के कलाकार पालकी की रंगबिरंगे फूलों से सजावट करेंगे। कानपुर के कलाकार देवी-देवताओं की झांकी की प्रस्तुति करेंगे。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का आयोजनउज्जैन में तैयार हुई महाकालेश्वर की प्रतिमा महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी ने बताया कि इसबार उज्जैन में पीतल की सवा दो फिट ऊंची महाकालेश्वर की प्रतिमा बनवायी गई है। 15 जुल...