Muzaffarpur News: दोस्तों संग पोखर में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। रामपुरहरि थाने के मल्हटोली गांव में गुरुवार दोपहर पोखर में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। मृतक चंद्रप्रकाश राय का 10 वर्षीय पुत्र शुभव कुमार था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। सरपंच नवल राय ने बताया कि शुभव अपने दोस्तों के साथ पोखर में नहाने गया था। इसी दौरान शुभव गहरे पानी में चला गया। साथ गए दोस्तों के चिल्लाने पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने शव को पोखर से निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.