Muzaffarpur News: देवेंद्र प्रसाद फिर बने शाखाध्यक्ष, किशोर कुणाल संरक्षक
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिसं। मध्य विद्यालय जैतपुर परिसर में रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, सरैया शाखा की बैठक हुई। इसमें शाखाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह ने 26 जुलाई को भगवानपुर में आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में भागीदारी की अपील की। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें किशोर कुणाल को संरक्षक, देवेंद्र प्रसाद सिंह को शाखाध्यक्ष, रत्नेश कुमार एवं सत्येंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को सचिव, महेश प्रसाद सिंह को कोषाध्यक्ष तथा रामनरेश सिंह को संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में मुकेश्वर मिश्रा, रामानंद ठाकुर, रामसागर प्रसाद सिंह, रामललन प्रसाद, दिनेश सिंह, बीरेंद्र सिंह, आरबी चौधरी, राजकिशोर सिंह, अनिल कुमार पांडेय, बीरेंद्र चौधरी, अरुण कुमार सहित दर्जनों पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.