Muzaffarpur News: देवरिया में महिला से 70 हजार की ठगी
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: देवरियाकोठी, एसं। देवरिया थाना के सटे विशुनपुर सरैया गांव के पास मंगलवार को तीन शातिरों ने एक महिला को कागज का बंडल थमाकर उससे 70 हजार रुपये ठग लिया। ठगी के शिकार महिला कथैया थाना क्षेत्र के सधनपुरा गांव निवासी ललिता देवी ने बताया कि देवरिया स्थित केनरा बैंक से रुपये की निकासी कर सामान की खरीदारी करने चौक पर गई थी। इस दौरान बैंक से तीन युवक पीछा करते हुए आए और रूमाल में बंधे कागज का बंड थमा कर उससे रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की और फिर एफआईआर दर्ज शातिरों की तलाश शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.