मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- Muzaffarpur News: देवरियाकोठी। देवरिया थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में बंद घर से चोरों ने नकदी व आभूषण की चोरी कर ली। गृहस्वामी रमेश सिंह पूरे परिवार के साथ जयपुर में रहते हैं। सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने छानबीन की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने के बाद घर में सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद रमेश सिंह को फोन पर घटना की जानकारी दी। देवरिया थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बंद घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण-नगदी चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...