Muzaffarpur News: देवरियाकोठी में चिकन पॉक्स के आठ मरीज मिले
मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: देवरियाकोठी। थाना क्षेत्र की मुहब्बतपुर पंचायत के बंदी गांव स्थित पश्चिम टोला में चिकन पॉक्स के आठ मरीज मिले हैं। सूचना पर सीएचसी के चिकित्सकों में खलबली मच गई। मरीजों में संजय महतो का 15 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार, 13 वर्षीया पुत्री नीतू कुमारी, राकेश महतो का 13 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार, पांच साल की रागिनी कुमारी, 32 वर्षीया पत्नी रूनी देवी, मुन्नी लाल महतो की 15 वर्षीया पुत्री अंशु कुमारी, सीताराम महतो का 17 वर्षीय पुत्र संतोष महतो एवं राजेंद्र महतो की 18 वर्षीया पुत्री दुर्गा कुमारी शामिल हैं। पारू सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी हैदर अयूब ने बताया कि चिकित्सकों का दल गांव भेजा गया है। उन्होंने परिजनों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.