मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता एमआईटी के छात्रों ने दुर्घटना से पहले अलर्ट भेजने वाला मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल को छात्रों ने मोतीपुर के महवल में लेदर पार्क के उद्घाटन के दौरान सीएम सम्राट चौधरी को दिखाया। मॉडल को 2023 बैच के रवि और श्रुति ने तैयार किया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 2030 तक बिहार के युवाओं को यहीं रोजगार देंगे : सीएमदोपहिया वाहनों के लिए दुर्घटना पूर्व अलर्ट यह एक स्मार्ट सुरक्षा प्रणाली है, जिसे दोपहिया वाहनों की संभावित दुर्घटनाओं का पता लगाने और आपातकालीन सूचना को तेजी से पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य संभावित दुर्घटनाओं की पहचान करना, वाहन की स्थिति का पता लगाना और निर्धारित संपर्कों या आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट भेजना है। यह दुर्घटना की सूचना देने में ...