Muzaffarpur News: दुकान का ताला तोड़कर आठ लाख के गहने उड़ाए
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: औराई, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की रामपुर पंचायत के शंभूता गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर करीब 8.10 लाख रुपए के गहने उड़ा लिए। शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को वारदात की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस संबंध में विश्वंभर ठाकुर ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर की शाम करीब पांच बजे दुकान बंद कर घर चला गया। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर घुसने पर शोकेस में रखे करीब 30 ग्राम सोने के आभूषण, करीब 1.5 किलो चांदी के गहने गायब थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: धमदाहा थाना के सामने ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 28 लाख के आभूषणों की चोरी पुलिस ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.