मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को दिव्यांग संघ के सदस्य अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इस दौरान सभी कार्यालयों में ताला जड़ दिया। धरना का नेतृत्व कर रहे पीडब्ल्यूडी संघ के जिला सचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगजनों के साथ भेदभाव किया जाता है। अधिकार देने में आनाकानी की जाती है। कोई सुनने वाला नहीं है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर बैठे जितेंद्र पासवान, वीरबहादुर सिंह, सुभाष सहनी, राजकुमार भगत, चंदा देवी आदि ने बैट्री चालित ट्राईसाइकिल मुहैया कराने, वीबी जी रामजी से रोजगार देने, अंत्योदय योजना का लाभ देने, भूमिहीन दिव्यांगों को पांच डिसमिल जमीन देने सहित 12 सूत्री मांगों का डीएम के नाम प्रखंड कार्यालय को ज्ञापन सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...