मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दिव्यांगजनों के लिए 15 अक्टूबर को गन्नीपुर स्थित जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैंप लगेगा। कैंप में सात कंपनियां विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। नियोजन अधिकारी शिखा राय ने बताया कि कैंप में अभ्यर्थियों को बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकपत्र और दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। कैंप में भाग लेने के लिए एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...