Muzaffarpur News: दिल्ली हाईकोर्ट का वकील बता 99 हजार की साइबर ठगी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के दिघरा रामपुर साह गांव में साइबर शातिरों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए खुद को दिल्ली हाईकोर्ट का वकील बताकर गंभीर पुलिस कार्रवाई की धमकी दी। इसके अगले ही दिन पीड़ित के बैंक खाते से 98,999 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। मामले में रविवार को राजेश कुमार की शिकायत पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
घटना का विवरण राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आयी। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली हाईकोर्ट का वकील बताते हुए विकास नामक व्यक्ति के बारे में जानकारी मांगी। जब राजेश ने विकास के जानकारी नहीं होने की बात कही तो शातिर भड़क गया और दो घंटे में पुलिस कार्रवाई की धमकी दी। इसके अगले दिन यानी 12 अगस्त को दोपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.