मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। आगामी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली के समर्थन में सीपीएम व उससे जुड़े संगठनों ने जिले में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत शहर में भी प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा। इसमें मजदूरों, किसानों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर कलमबाग चौक स्थित एक सभागार में बुधवार को बैठक हुई। इसमें सीटू के राज्य उपाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की रैली के संदेश को मुजफ्फरपुर के गांवों, मोहल्लों और कार्यस्थलों तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर अब्दुल गफ्फार, सुंदेश्वर साहनी, बीरेंद्र यादव, कामनी सिंह, सलीम परवेज, शिवचंद्र राम, संतोष राम, मो. आरिफ हुसैन, सं...