मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू परिसर में ड्यूक हॉस्टल को खोलने के लिए चल रही छात्रों की भूख हड़ताल आठवें दिन बुधवार को खत्म हो गयी। केंद्रीय जल शक्ति राज मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने अनशन पर बैठे छात्र को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त करवायी। इससे पहले पूरे दिन विवि में धरनास्थल पर हंगामा होता रहा। अनशनकारी छात्रों से बात करने नगर आयुक्त, एसडीएम और सिटी एसपी पहुंचे। छात्रों ने कहा कि ड्यूक हॉस्टल खोला जाये। काफी देर बातचीत होने के बाद न्यू ब्वॉयज हॉस्टल की मरम्मत कराने और ड्यूक हॉस्टल खोलने के लिए एक कमेटी का गठन करने पर रजामंदी हुई। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने न्यू ब्वॉयज हॉस्टल का निरीक्षण भी किया।

नगर आयुक्त की घोषणा नगर आयुक्त ने कहा कि ब्वॉयज हॉस्टल की मरम्मत नगर निगम से कराय...