मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के पश्चिमी इलाके में रहने वाले हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दामोदरपुर-फरदो रोड से राष्ट्रीय राजमार्ग-22 को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। लंबे समय से जर्जर और संकरी सड़क पर समस्या झेले रहे लोगों की मांग पर इस रोड की मरम्मत व चौड़ीकरण के लिए पहल शुरू कर दी गई है।

सड़क की स्थिति भाजपा पश्चिमी के जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने इस सड़क की बदहाली को लेकर पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र को 30 जुलाई को सर्किट हाउस में पत्र सौंपा था। उन्होंने मंत्री को सड़क की उपयोगिता के साथ दामोदरपुर-फरदो रोड की स्थिति की भी जानकारी दी थी। हाजीपुर न्यू बाइपास से इसे जोड़ने का आग्रह किया था। उनकी मांग पर मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पथ निर्माण विभा...