मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर स्थित दादी धाम में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान के जन्म के अवसर पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी आलोक कुमार केजरीवाल ने बताया कि फूलों व फलों से भगवान का महाशृंगार किया गया। भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ भगवान को झूले में झुलाया और छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया। 'नंद के घर आनंद भयो', 'अच्युतम केशवम' और 'मधुराष्टकम्' जैसे बधाई गीतों से दादी धाम गूंज उठा। भक्त झूमते-नाचते रहे। मौके पर अध्यक्ष रमेश झुनझुनवाला, महामंत्री श्रवण सराफ समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: फूलों से सजा श्याम दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Chapra News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' का...