मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर स्थित दादी धाम में श्री भाद्रपद अमावस्या महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को दादी के महाशृंगार व दर्शन को काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सुबह पांच बजे मंगल आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद बंधुओं ने सपरिवार दादी के समक्ष जात-पाटा पूजन किया। मंदिर परिसर दादी के जयकारों से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: भदवा महोत्सव में गूंजे दादी के भजन, देर रात तक झूमे श्रद्धालुप्रस्तुति का आनंद दूसरे दिन आलोक शर्मा के भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। शाम पांच से रात 10 बजे तक कोलकाता की ईशा अग्रवाल और कानपुर के राज रस्तोगी ने भजनों की प्रस्तुति दी। शाम सात बजे बनारस से आए पुरोहितों ने महाआरती कराई। मीडिया प्रभारी ...