मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सभागार में रविवार को दादा-दादी दिवस मनाया गया। अध्यक्षता राजयोगिनी बीके रानी ने की। बच्चों ने उपस्थित बुजुर्गों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बुजुर्गों को सम्मानित भी किया गया।वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज के अनुभवों के भंडार हैं। उनके अनुभव और संस्कार नई पीढ़ी को जीवन में सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में वीरंजन मुकुल, डॉ. रामजी प्रसाद, डॉ. अरुण शाह, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. कंचन कुमार, एचएल गुप्ता, डॉ. जगदीश शर्मा और आनंद स्वरूप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बच्चों को आशीर्वाद स्वरूप टॉफी, कलम, पेंसिल, रबर आदि प्रदान किए गए। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अ...