मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दाखिल-खारिज के मामले के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश और मुख्यालय स्तर से इसकी मॉनिटरिंग के बावजूद फिर से जिले में सुस्ती आ गई है। इसका नतीजा यह हुआ कि जिले के सभी 16 अंचलों में दाखिल-खारिज के लंबित आवेदनों की संख्या 20 हजार के पार पहुंच गई है। यह आंकड़ा 20,702 पर पहुंच गया है जो प्रशासनिक अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। सैकड़ों आवेदन तो चार-चार माह से लंबित पड़े हैं। इसके अलावा 75 और 35 दिन से लंबित आवेदनों की संख्या भी 26 सौ से अधिक है।

लंबित आवेदनों का कारण विभागीय निर्देश के अनुसार, सामान्य मामलों का निष्पादन तीन सप्ताह में कर देना अनिवार्य है। अतिरिक्त समय केवल जटिल या विवादित मामलों में लिया जा सकता है। इसके बावजूद लंबित आवेदनों का अंबार लग गय...