मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के चंद्रलोक चौक नया टोला में दहेज के 20 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता बबीता कुमारी (27) ने अपने पति रवि कुमार पर शराब पीकर मारपीट करने और मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। वह मायके से दहेज में 20 लाख रुपये लाने का दबाव बनाता है। रुपये नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी देता है। बबीता के अनुसार, गुरुवार रात पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर वह घर से निकली और थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने ...