मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। थाना क्षेत्र के बरियारपुर परती बाजार गांव में दंपती के साथ मारपीट की गई। घायल रेणु कुमारी और उनके पति पप्पू कुमार दास को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में घायल रेणु कुमारी ने ससुर राजेंद्र दास, सास मीना देवी समेत अन्य लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों सोने के गहने छीन लिए। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...