मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाने का ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने शनिवार की शाम निरीक्षण किया। थाने के विभिन्न पंजी एवं अभिलेखों का भौतिक सत्यापन कर पुलिसिंग से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। पुलिस पदाधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि थाना पर आनेवाले फरियादियों के साथ सौम्य व्यवहार करें। ग्रामीण एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र की लगातार निगरानी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया। तिरहुत स्नातक चुनाव को लेकर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने को कहा। केस के आईओ से लंबित मामलों का शीघ्र निबटारा करने व  अनुसंधान में तेजी लाने पर जोर दिया। थानेदार ओमपुकार प्रिय...