Muzaffarpur News: तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक जख्मी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर दुर्घनाग्रस्त हो गया। घटना बुधवार शाम दामोदरपुर गुमटी के पास की है। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि उक्त बाइक सवार युवक कांटी की ओर से काफी तेजी में शहर की ओर जा रहा था। इसी बीच अचानक एक बाइक उसके सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में वह अनियंत्रित होकर दुर्घनाग्रस्त हो गया। घटना में जख्मी युवक के हाथ-पैर टूटने की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.