Muzaffarpur News: तेज रफ्तार कार गड्ढे में गिरी, बाल-बाल बचे सवार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। आदिगोपालपुर चौक के समीप एनएच 27 पर बुधवार रात तेज रफ्तार कार गड्ढे में चली गई। कार सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में सड़क किनारे बंधी जगदीश राम की बकरी की कुचलकर मौत हो गई। वहीं, दरवाजे पर बैठी सुशीला देवी और श्याम कुमार बच गए। बोचहां थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक के झपकी आने से दुर्घटना प्रतीत होती है। क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। चालक और उसमें सवार लोग कार लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.