Muzaffarpur News: तुर्की में पुलिस टीम पर हमला, आरोपित को छुड़ाने का प्रयास
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। तुर्की थाने के सुमेरा गांव में गुरुवार की शाम शराब और स्मैक बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने आरोपित मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से आक्रोशित मनोज कुमार के परिजन और ग्रामीणों ने उत्पाद पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने मनोज को छुड़ाने का प्रयास किया। गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख तुर्की थाने से और पुलिस बल मंगाया गया, जिसके बाद ग्रामीण पीछे हटे। इसके बाद पुलिस मनोज को थाने पर ले आई। उससे थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। इधर, थाना प्रभारी सेंटू कुमार ने पुलिस टीम पर हमले की घटना से इनकार किया है। बताया कि शराब और स्मैक बिक्री की सूचना पर पुलिस छापेमारी करने गई थी। इस दौरान आरोपित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.