मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तुर्की मेला गाछी में शनिवार की शाम पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने मारवाड़ी सेवा समिति के सेवा शिविर का उद्घाटन किया। शिविर 45 वर्षों से संचालित होती आ रही है। सेवा शिविर रविवार शाम तक चलेगा।शिविर के संयोजक विक्रम सराफ ने बताया कि कांवरिया सेवा शिविर में सभी आवश्यक दवाओं के साथ एम्बुलेंस सेवा, सत्तू, शिकंजी, नींबू चाय, पानी, दूध, चाय, गर्म व ठंडा पानी, भोजन, चूड़ा, घुघनी, मरहम पट्टी, स्नान के लिए झड़ने, आपातकालीन सेवा, एक्यूप्रेशर उपचार, मालिश, खोया-पाया केन्द्र, चिकित्सक की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के अवसर पर नगर विधायक रंजन कुमार, मेयर निर्मला साहू, उपमेयर डॉ. मोनालिसा, परिषद अध्यक्ष श्याम सुन्दर भीमसेरिया एवं श्याम सुन्दर भारतीया मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ...