मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। तुर्की थाने की सकरी सरैया पंचायत के छोटी लुक्की नंदलालपुर स्थित चौर में पुलिस ने नकली सिगरेट फैक्ट्री पकड़ी है। कंपनी के प्रतिनिधि की सूचना पर मंगलवार की देर रात एसडीपीओ पश्चिमी टू एसी ज्ञानी व थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही फैक्ट्री संचालक व कर्मी फरार हो गए। पुलिस ने करोड़ों रुपए की मशीन व 25 कार्टन में तैयार करीब 12 लाख की सिगरेट जब्त की है। एसडीपीओ ने बताया कि एक नामी सिगरेट कंपनी के प्रतिनिधि रिशु मिश्रा ने एसएसपी को आवेदन दिया था, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। एसडीपीओ ने बताया कि फैक्ट्री और दो गोदाम सील कर दिए गए हैं। बताया जाता है कि लीज पर जमीन लेकर फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। एसडीपीओ ने बताया कि फैक्ट्...