Muzaffarpur News: तुर्की में दवा दुकान से 120 लीटर शराब बरामद
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। गोशाला रोड स्थित एक दवा दुकान से तुर्की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात 120 लीटर शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने दुकानदार शरत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी पश्चिमी टू एसी ज्ञानी ने बताया कि सूचना मिली की दवा दुकान की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद टीम का गठन कर दुकान में छापेमारी की गई, जहां से शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि शरत गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.