मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता सूबे के 3130 निजी स्कूलों ने यू डायस लेने के बाद भी बच्चों को मुफ्त शिक्षा नहीं दी है। इन विद्यालयों ने शिक्षा विभाग से यू डायस कोड तो लिया, लेकिन आरटीई के तहत प्रस्वीकृति नहीं ली। अब विभागीय नियम के तहत इन स्कूलों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगेगा। यह भी पढ़ें- बिना प्रस्वीकृति चल रहे निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज, डीईओ को बंद कराने का मिला आदेशप्रस्वीकृति और नवीनीकरण पर कार्रवाई बिहार शिक्षा परियोजना ने ऐसे स्कूलों की सूची सौंपी है, जिन्होंने यू डायस कोड लेने के बाद प्रस्वीकृति नहीं ली। इनके अलावा, सूबे में विभिन्न जिलों के 1937 निजी स्कूलों के प्रस्वीकृति का नवीनीकरण लंबे समय से लंबित है। इनमें से 50 फीसदी से अधिक स्कूलों का 90 दिन से ज्यादा समय से नवीनीकरण आवेदन ...