मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के पुनर्विकास के दूसरे फेज का काम तीन विभागों के कार्यालयों की शिफ्टिंग में उलझ गया है। सिग्नल एंड टेलीकॉम, साइबर रेल थाना और सहयोग काउंटर के लिए वैकल्पिक जगह नहीं मिलने से इन्हें प्लेटफॉर्म नंबर-1 से नहीं हटाया जा सका है। आरएलडीए ने दूसरे फेज के काम के लिए प्लेटफार्म एक को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की है। लेकिन, जगह के अभाव में इन तीन विभागों की शिफ्टिंग नहीं हो रही है। इसको लेकर रेलवे दो बार आरएलडीए को पत्र भेज चुका है, बावजूद कोई पहल नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार अब तक आधा दर्जन से अधिक विभाग कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग (सीटीबी) में शिफ्ट किए जा चुके हैं। अब सिग्नल एंड टेलीकॉम, साइबर रेल थाना और सहयोग काउंटर के लिए आरएलडीए को मूलभूत सुविधाओं के साथ जगह उपलब्...