Muzaffarpur News: तीन दिवसीय अष्ट्याम महायज्ञ का शुभारंभ
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: बंदरा। हत्था थाना परिसर के समीप स्थित महादेव मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को तीन दिवसीय अष्ट्याम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पंडित विजय पाठक ने मुख्य यजमान जयनारायण सहनी को विधिवत पूजा-अर्चना कराकर अनुष्ठान का संकल्प कराया। बुधवार को हवन यज्ञ के साथ अष्टयाम का समापन होगा। रात्रि में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा श्रीसीताराम विवाह कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को दिन में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल सहनी, संजय सहनी, रामबाबू सहनी, श्याम कुमार सहनी, विजय कुमार, फूलबाबू, टेल्को समेत अन्य ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.