Muzaffarpur News: तीन दिन से 20 हजार आबादी झेल रही जलसंकट
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अखाड़ा घाट स्थित पंप हाउस के मोटर में खराबी के कारण लगातार तीसरे दिन रविवार को भी 20 हजार की आबादी पानी को तरसी। निगम की जल कार्य शाखा की टीम हाथ-पैर मारती रही पर अखाड़ा घाट पंप की खराबी ठीक नहीं हो सकी है। रविवार को भी मरम्मत का काम जारी रहा। मौके पर मौजूद मिस्त्री के मुताबिक सोमवार दोपहर तक मोटर ठीक होने की उम्मीद है।बीते शुक्रवार शाम से 13 से अधिक मोहल्लों में जलापूर्ति ठप है। इनमें बालू घाट, अखाड़ा घाट, कृष्णा टॉकीज के पास का इलाका, ब्रह्मस्थान, सिकंदरपुर में काली मंदिर मोहल्ला, सीढ़ी घाट मोहल्ला, प्रभात जर्दा फैक्ट्री रोड, राणी सती मंदिर एरिया, गोशाला रोड, अनुपम कॉलोनी, स्टेडियम रोड, अंबेडकर नगर, राधा देवी स्कूल गली व अन्य शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.