मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जिलावासियों के लिए अच्छी खबर है। बीते तीन दिनों में चीनी की कीमत में आठ रुपये प्रति किलो तक की गिरावट आई है। बुधवार को शहर के गोला बाजार, छाता बाजार आदि मंडियों में 58 रुपये किलो चीनी का भाव रहा। दुकानदारों के अनुसार आवक में वृद्धि और सरकारी नियंत्रण के बाद दाम में गिरावट शुरू हुई है। चीनी की कीमत तीन दिन पहले 65 रुपये प्रति किलो थी, जो बुधवार को 58 रुपये किलो पर आ गई है। गोला रोड के चीनी के थोक विक्रेता ने बताया कि बुधवार को चीनी का थोक भाव 54 रुपये किलो पर पहुंच गया, जिसके कारण खुदरा बाजार में भी गिरावट शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें- बिचौलियों की वजह से ऊंचे दाम पर मिल रही चीनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...