मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के सरगणेशदत्त नगर स्थित माउंट विजन प्रेप स्कूल के हॉस्टल की खिड़की खोलकर गायब हुए चौथी कक्षा के छात्र देवांशु ठाकुर का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है। इससे अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन सहमे हुए हैं।वहीं, सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि ​पुलिस की विशेष टीम इलाके में लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उसके रिश्ते के मौसा-मौसी से मिली जानकारियों के आधार पर भी छानबीन की जा रही है। ​रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के संभावित ठिकानों पर स्थानीय इनपुट के जरिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्कूल के हॉस्टल की खिड़की से चौथी का छात्र गायब ​फिलहाल, पुलिस हर संभावित एंगल से जांच का दावा कर रही है, लेकिन समय बीतने के स...