मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया किशोरी को 10 अक्तूबर की रात शादी की नीयत से कथित अपहरण मामले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस शुक्रवार की शाम कोर्ट में पेश करने लाई। कोर्ट में पेश किए जाने वालों में पूर्वी चंपारण के रायसिंघा गांव के राजा बाबू व मो.इनामुल व एक विधि विरुद्घ किशोर है। कोर्ट ने आरोपित दोनों युवकों को जेल भेज दिया है। वहीं, विधि विरुद्ध किशोर के मामले को किशोर न्याय परिषद को सौंप दिया है। इससे पहले इन आरोपितों की गिरफ्तारी की खबर सुनकर अपहृत किशोरी भी कोर्ट में पहुंच गई। उसे पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। आरोपितों की गिरफ्तारी व अपहृत किशोरी के कोर्ट पहुंचने की सूचना पर दोनों के परिजन भी कोर्ट परिसर में पहुंच गए। लड़का पक्ष के एक युवक ने मोबाइ...